समाज में एकता और आस्था के प्रतीक बने _कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की 35वीं मासिक महाआरती_ का भव्य आयोजन श्री अग्रसेन उद्यान, घंटाघर कटनी में संपन्न हुआ
तपन निषाद/कटनी-कुलदेवी महालक्ष्मी जी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी की महाआरती का क्रम निरंतर जारी है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही श्रद्धा-भक्ति और समाज को एकजुट करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। भगवान श्री अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात कर ‘एक-ईंट एक-रुपया’ के सिद्धांत को अपनाकर समाज कल्याण की दिशा में भी समाज अग्रसर हो रहा है। महाआरती में अग्रबंधु जजमानी कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
*35वीं महाआरती की जजमानी
महाआरती में समाज के अग्रजनों की उपस्थिति सराहनीय रही। प्रमुख रूप से परसोत्तम अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, मुरली मनोहर, किशोर कुमार, कंछेदी लाल, सुरेश चंद्र, अनंत राम,नर्मदा प्रसाद , अनिरुद्ध, वैभव ,सागर, वीरेंद्र कुमार, गोपाल कृष्ण, अंबिकेश, कमलकांत, शैलेश, महिलाओ में श्रीमती सुमन, पीहू सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

