तपन निषाद/कटनी-विश्वकर्मा समाज एवं परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि डॉ. तपस्या विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जयपुर (राजस्थान) से एम.एस. (जनरल सर्जरी) में स्वर्ण पदक 🥇 प्राप्त कर परिवार एवं संपूर्ण विश्वकर्मा समाज का नाम रोशन किया है।
डॉ. तपस्या विश्वकर्मा, श्री शंकर लाल विश्वकर्मा की सुपुत्री, श्री पूरनलाल विश्वकर्मा की पौत्री तथा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा, एवं अशोक विश्वकर्मा जी (जिला पंचायत उपाध्यक्ष) की भतीजी हैं।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। इस सफलता से परिवारजनों सहित विश्वकर्मा समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने डॉ. तपस्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डॉ. तपस्या से अपेक्षा है कि वे अपने चिकित्सा ज्ञान, प्रतिभा एवं सेवाभाव से समाज और देश की सेवा करते हुए भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। उनकी यह उपलब्धि समाज की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।













