News24you

News you are looking for

सिंधिया के रास्ते मे नहीं आएंगी प्रियंका, राजस्थान से जा सकती हैं राज्यसभा, MP से सिंधिया

सिंधिया के रास्ते मे नहीं आएंगी प्रियंका, राजस्थान से जा सकती हैं राज्यसभा, MP से सिंधिया


नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में आने से रोकने के लिए प्रियंका गांधी के नाम का उपयोग किया गया था परंतु प्रियंका गांधी की टीम की ओर से क्लियर कर दिया गया है कि प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के रास्ते में नहीं आएंगी। प्रियंका गांधी खुद चाहती है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ राज्यसभा में हो। प्रियंका गांधी राजस्थान से राज्यसभा में आएंगी।  माना जा रहा है कि सिंधिया मध्यप्रदेश से राज्यसभा में जा सकते हैं।

बता दें कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री है। तीनों अपनी यूनिट को कमजोर करना नहीं चाहते। प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान से राज्यसभा में लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी यही चाहते हैं। सचिन पायलट और राजस्थान कांग्रेस संगठन भी इसके पक्ष में है। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस की जमीन तैयार करने में पूरा ताकत लगा देने के पक्ष में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *