तपन निषाद/कटनी- शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर पाठक वार्ड स्थित शांति भवन में नौ दिनों तक मां जगत जननी की श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ आराधना की गई। विजयादशमी के अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का गाटर घाट स्थित कुंड में विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
प्रतिमा विसर्जन से पूर्व शांति भवन में पूर्व महापौर निर्मला पाठक एवं पूर्व मंत्री तथा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक समाजसेवी यश पाठक ने मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया। सादगीपूर्ण तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर समाजसेवी यश पाठक सहित मित्रमंडल के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे नवरात्र के दौरान शांति भवन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। विजयादशमी पर प्रतिमा विसर्जन के साथ ही नौ दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
शांति भवन में नौ दिनों की आराधना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन,विजयादशमी पर विधि-विधान से पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ गाटर घाट पहुंचे श्रद्धालु













