News24you

News you are looking for

आधुनिकता के दौर में भी भगवान श्रीराम के आदर्श प्रासंगिक, गोलबाजार रामलीला में श्रद्धालुओं के बीच बैठकर मंचन देखने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, 125 वर्षों की परंपरा के लिए कमेटी को सराहा

आधुनिकता के दौर में भी भगवान श्रीराम के आदर्श प्रासंगिक, गोलबाजार रामलीला में श्रद्धालुओं के बीच बैठकर मंचन देखने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, 125 वर्षों की परंपरा के लिए कमेटी को सराहा

तपन निषाद/कटनी- शारदेय नवरात्र के शुभवसर पर आज गोलबाजार रामलीला मंचन के दौरान पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आगमन हुआ। विधायक श्री पाठक का रामलीला कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक श्री पाठक ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में भी भगवान श्रीराम के आदर्शों की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है। आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला मैदान पहुंचकर जमीन पर बैठकर रामलीला का मंचन देखते हैं। यह आस्था और भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रति लोगों के जुड़ाव का प्रतीक है।नक्शे देखें

श्री पाठक ने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर काफी देर तक रामलीला का मंचन देखा। एक आम दर्शक की तरह रामलीला का श्रवण करने के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों बाद इस तरह श्रद्धालुओं के बीच बैठकर रामलीला देखने का अवसर मिला, जिससे उन्हें बेहद खुशी हुई। मंचन से अभिभूत श्री पाठक ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

उन्होंने कटनी में सवा सौ वर्षों से अधिक रामलीला के मंचन की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए गोलबाजार रामलीला कमेटी की सराहना की। श्री पाठक ने कहा कि इतने लंबे समय से भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कराने और नई पीढ़ी तक भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को पहुंचाने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए कमेटी के सदस्यों को साधुवाद देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।नक्शे देखें

इसके पूर्व गोलबाजार रामलीला कमेटी के सदस्यों ने फूल माला से विधायक श्री पाठक का सम्मान किया इस अवसर पर गोलबाजार रामलीला कमेटी के सचिव भारत अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि खरे जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं गोलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, शरद अग्रवाल, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक सचिन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडे, पार्षद अवकाश जायसवाल, आशीष पाठक, अनुज तिवारी, गुड्डा जैन, रोहित सेन, अनुभव शुक्ला, मुकेश तिवारी, अंकुश रजक, तपन निषाद सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और दर्शक उपस्थित रहे