News24you

News you are looking for

नवरात्रि की अष्टमी पर अभाविप कटनी ने चलाया स्वच्छता अभियान

नवरात्रि की अष्टमी पर अभाविप कटनी ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

 

सूरज साहू कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कटनी द्वारा सेवाार्थ विद्यार्थी (SFS)गतिविधि के माध्यम से नवरात्रि पर्व की अष्टमी के पावन अवसर पर माँ जलपा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

इस अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं और समाज के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया।

 

अभाविप जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ परिषद सदैव समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहती है।

 

इस अवसर पर अभाविप भाग संयोजक नितिन साहू,नगर मंत्री अवध पांडे,सह मंत्री आदेश त्रिपाठी,समर्पण झा अभिषेक पटेल,प्रशांत राजभर,प्रदीप रजक,कुलदीप उपाध्याय,आलोक रजक,सौरभ प्रजापति,रितिक सोनी आदि कार्यकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धार्मिक स्थलों की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें।