
आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे मुन्ने नटखट कृष्ण राधा रानी के आशीर्वाद से समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित हु
कटनी / मध्यप्रदेश शासन प्रशासन की संचालित योजनानुसार कटनी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कृष्ण राधा जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
इसी संदर्भ मे सेक्टर क्रं 3 आचार्य विनोबा वार्ड क्रं 15 आंगनबाड़ी केंद्र में 55,56,200 तीनों केंद्र के संयोजन से नन्हे मुन्ने नटखट बच्चों की अनुपंम मोहक छवि कृष्ण राधा के विभिन्न रूप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ उक्त अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के मुख्य अतिथ्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई और सभी केंद्रो के बच्चो ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी…इस पुनीत पावन अवसर पर मुख्य चिकित्सालय लेब टेक्लेशियन अधिकारी तृप्ति दुबे का जन्मोत्सव कृष्ण राधा के हाथों से केक काटकर धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम विशेष सराहनीय सहयोग सुपरवाइजर निधि पटेल,आशा कार्यकर्ता मालती चौधरी,लवली नामदेव द्वारा समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी का आत्मीय भव्य सम्मान रोली तिलक व श्रीफल कलम भेंट देकर सम्मानित किया गया…कार्यक्रम मे सर्वप्रथम नन्हे मुन्ने नटखट राधा-कृष्ण की पुष्प वर्षा एंव रोली तिलक लगाकर आरती की ओर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बिस्कुट टाफी पेन पेंसिल मिठाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग आशा कार्यकर्ता करूणा विश्वकर्मा ,सुश्री दीक्षा मिश्रा,सहायिका गुलाब बाई रजक,विमला चौधरी सहित बच्चों के अभिभावकों की गरिमामय उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ








