
झिंझरी जेल मे बंदी मातृशक्तियों एंव बच्चो को लेकर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा एक सार्थक पहल बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रंगार सामग्री राखी-रूमाल और नन्हे मुन्ने बच्चों को उपहार स्वरूप नये कपड़े मिठाई कापी रंग बिंरेग पेन पेंसिल देकर बच्चों के चेहरों में लाई मुस्का
कटनी/ सम्पूर्ण भारत वर्ष में भाई-बहन के प्रेम स्नेह का पावन पवित्र त्योहार रक्षाबंधन उत्सव बडे हर्षोल्लास माहौल में मनाया जायेगा..
इसी तारतम्य मे भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में झिंझरी जेल में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया .कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी व कार्यक्रम की अध्यक्षता उप अधीक्षक अरविंद खरे ने की.. विशिष्ट अतिथ्य दादा भाई श्री अरविंद कुमार शाह .कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति संगीता सिंह ,डाॅ उर्मिला साई प्रीत,सूचीबद्ध मानवाधिकार भारत आयोग प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति सरस्वती सोनी सहित मंचासीन अतिथिगण एंव मानवाधिकार परिषद जिला कटनी महिला जिला उपाध्यक्ष दुर्गा तोमर सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-पाठ कर सभी बहनो ने समाजसेवी श्रीमति लक्ष्मी रजक के साथ मिलकर गीत के माध्यम से श्रीकृष्ण को उनके पास आने का उद्देश्य बताते हुए हाथों में रेशम का धागा बांधकर जीवन भर सुरक्षित रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया .
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन जूनियर अधिवक्ता मीरा अहिरवार अधिवक्ता पूनम रैदास एंव आशा कार्यकर्ता रीता दुबे द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर सम्मानित किया गया..कार्यक्रम प्रारंभ सर्वधर्म समभाव के साथ मिलकर समस्त बहनो ने झिंझरी जेल अधीक्षक* *प्रभात चतुर्वेदी के हाथो* *में रेशम की डोरी बांधकर बहनों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाए रखने हेतु दृढ़संकल्प लिया .. बहन लक्ष्मी रजक द्वारा मां सरस्वती की वंदना और सत्य मार्ग पर चलने अपने गीतों के माध्यम से महिलाओ को जागरूक किया इस पुनीत पावन अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा ओजस्वी स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और महिलाओ को अपनी गलतियों पर आत्म मंथन करते हुए जेल से बाहर निकलकर सामाजिक विकास व्यवस्था पर बदलाव लाने प्रेरित किया*। *अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि* *हमारी बहनें शिक्षित होकर सक्षम बने और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सुखमय जीवन व्यतीत करे
और हमारी बहने समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी एंव अन्य सभी बहनो द्वारा मानवता जनहितैषी कार्ये विगत कई वर्षों से किये जा रहे यह बहुत ही सार्थक पहल है इनके कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय हैं..
*इस दौरान समाजसेवी बहनों ने मिलकर बंदी मातृशक्तियों को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर उन्हें सोलह श्रंगार की साम्रगी* *राखी-रूमाल. मेंहदी. चूडी बिंदी.मिठाई सहित नन्हे मुन्ने नटखट बच्चो को नये कपड़े कापी रंग बिंरेग पेन पेंसिल देकर उनके मासूम चेहरो पर मुस्कान देकर अन्य उपहार प्रदान की जिसे पाकर बंदी* *मातृशक्तियों के उदास चेहरो पर मुस्कान वापस आई* इस पुनीत अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग झिंझरी जेल मे पदस्थ शिक्षिका श्रीमति दीप्तीश्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी सृष्टि मिश्रा,मुख्य प्रहरी इमान सिंह, किश दुबे,मुख्य प्रहरी रानी सिंह ठाकुर, प्रहरी अतुल श्रीवास्तव, प्रहरी अंकित मिश्रा, मुख्य प्रहरी रानी . सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगणों की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ…।








