श्री राजपूत करणी सेना द्वारा रंगनाथ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, अवैध गतिविधियों तथा प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सौंपा ज्ञापन

कटनी। श्री राजपूत करणी सेना, जिला कटनी द्वारा रंगनाथ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, अवैध गतिविधियों तथा प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। संगठन ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाना अत्यंत आवश्यक है।
संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि आगामी होली एवं अन्य सांस्कृतिक अवसरों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, देर रात होने वाली अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा नशे की हालत में युवाओं द्वारा की जा रही चोरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही अवैध वसूली, देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण करने, पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही तय करने तथा थाने आने वाले आम नागरिकों के साथ भयमुक्त और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
श्री राजपूत करणी सेना ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उपरोक्त मुद्दों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून का राज स्थापित किया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर करणी सेना जिलाध्यक्ष सूर्यपाल सिंह सोनू सोलंकी, संभाग मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह सोलंकी, जिला संयोजक दिग्विजय सिंह, जिला महामंत्री मनीष सिंह, मुड़वारा मंडल अध्यक्ष शाश्वत सिंह, उपाध्यक्ष मंगल सिंह, संजय गुप्ता,अंकित शर्मा, अनुज दुबे, ओम प्रताप सिंह, आर्यन गुप्ता, आदित्य रावत, रोहित सतनामी, सिद्धांत जैन, दीपक जैन, ओम सिंह, संजय गुप्ता, वैदिक सिंह ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, दीपक कुमार, विक्रम, ऋषि सिंह राजपूत, वैदिक सिंह एवं आनंद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।








