Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

शिक्षक संघ पदाधिकारी सेवा निवृत्त शिक्षक का किये हार्दिक सम्मान कर्मक्षेत्र में की गयी सेवाओं को बातये अनुकरणीय

 

कटनी /अपना जीवन सदा जरूरतमंद कर्मचारियों के लिये समर्पित कर उनकी समस्याओं को साझा करने वाले साथी शिक्षक की मौजूदगी संगठनों में पूर्ववत बनी रहे,इसी उद्देश्य को लेकर आये दिन उनके संगठनात्मक साथी उनका हौसला बढ़ाने उनके निज निवास पहुँच कर उनका सम्मान करते नजर आते हैँ। इसी कड़ी में गत दिवस शिक्षक संघ के जिला संरक्षक गणेश शंकर गर्ग अपने पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी और जनशिक्षक मनीष दीक्षित के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक कुंवर मार्तण्ड सिँह राजपूत के निज निवास पहुँच कर शिक्षक का आत्मीय सम्मान रोरी टीका, साल,श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर किये। इस अवसर पर शिक्षक नेताओं ने अपने साथी द्वारा शासकीय कर्मक्षेत्र के दौरान किये गये सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, सामाजिक और संगठात्मक कार्यों को याद करके उनका हौसला बढ़ाये। जानकारों के मुताबिक शिक्षक संघ के नेताओं का दौरा अपने सेवानिवृत्त साथी शिक्षक की कर्मचारी हितैषी राजनैतिक गतिविधियों को और अधिक धार देकर एक साथ मिलकर कर्मचारी हित की लड़ाई लड़ने की मंसा को परखना और उसे जाग्रत करना था।श्री राजपूत द्वारा जरूरतमंद कर्मचारियों की आवाज़ पूर्व की तरह ही सदा उठाते रहने के अपने संकल्प को दुहराते हुए,साथिओं द्वारा मिले सम्मान से खुश होकर, अपने प्रति उनके भावों की सराहना किये।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp