News24you

News you are looking for

किसानों की उपज के एक एक दाने को खरीदने तथा उसका उचित मूल्य देने कृत संकल्पित है भाजपा सरकार: कन्हैया तिवारी

किसानों की उपज के एक एक दाने को खरीदने तथा उसका उचित मूल्य देने कृत संकल्पित है भाजपा सरकार: कन्हैया तिवारी

कटनी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की मंशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के निर्देशानुसार खरीदी केंद्र तहसील रीठी अंतर्गत देवगांव, तिलगवां में पहले दिन अपनी उपज बेचने आये अन्नदाता किसानों का किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं क्षेत्र के अन्य किसानों को खरीदी केंद्र में अपनी उपज लाने के लिए प्रोत्साहित किया।

किसानों की उपज के एक एक दाने को खरीदने तथा उसका उचित मूल्य देने कृत संकल्पित है भाजपा सरकार: कन्हैया तिवारी

जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने भाजपा बताया कि भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किसान मोर्चा प्रतिबद्ध है। श्री तिवारी ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया कि सभी किसान खरीदी केंद्र में अपनी उपज लेकर आए एक-एक दाना मध्यप्रदेश की किसान हितैषी सरकार खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य में खरीदी चालू कर दी है।

कोई भी किसान किसी भी तरह के नुकसान में उपज न बेचें अगर खरीदी केंद्रों में कोई परेशानी होती है तो भाजपा किसान मोर्चा तथा संगठन का हर कार्यकर्ता उसके समाधान हेतु ततपर रहेगा।

 

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैया तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप काछी, जिला मंत्री इंद्र मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शिवप्रकाश चक्रवर्ती, बिलहरी मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।