Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

EPFO: ज्यादा पेंशन का विकल्प लेने के लिए अब 3 मई तक वक्त मिलेगा

EPFO: ज्यादा पेंशन का विकल्प लेने के लिए ईपीएफओ सदस्यों को ज्यादा वक्त मिल गया है। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट फंड बाडी ईपीएफओ ने ईपीएस के तहत हायर पेंशन स्कीम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाकर तीन मई कर दी है। पहले यह तारीख तीन मार्च थी।

ईपीएफओ के ऐसे सदस्य, जिन्होंने अभी तक अपना आवेदन स्वीकृत नहीं कराया है, वे अब अपना आवेदन स्वीकृत करा सकते हैं। ईपीएफओ ने कहा है कि जिन कर्मचारियों ने 5,000 रुपये या 6,500 रुपये की तत्कालीन वेतन सीमा से अधिक योगदान दिया था, उन्हें लाभ मिलेगा।

ईपीएफओ अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा पेंशन का लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने एक सितंबर 2014 के पहले ज्यादा पेंशन का विकल्प लिया था। इसके साथ ही उसे ईपीएफओ आफिस में स्वीकृत भी करा लिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन लोगों के पास भी ज्यादा पेंशन पाने का मौका है, जिन्होंने एक सितंबर 2014 के पहले ज्यादा पेंशन का आप्शन तो लिया है, लेकिन ईपीएफओ में स्वीकृत नहीं करा पाए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp