News24you

News you are looking for

Rashifal 700 साल बाद पांच राजयोग का संयोग बनने से इन 4 राशि वालों को फायदा

Rashifal 700 साल बाद पांच राजयोग का संयोग बनने से इन 4 राशि वालों को फायदा

Rashifal ग्रहों की चाल से समय-समय पर योग-राजयोग का निर्माण होता है। इस योगों का सभी राशियों के जातकों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसी क्रम में लगभग 700 साल बाद पांच राजयोग का संयोग बनने जा रहा है। ये योग केदार, मालव्य, चतुष्चक्र, महाभाग्य और हंस है। इन योगों से सभी राशियों एवं देश-दुनिया प्रभावित होंगी। लेकिन, चार राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धन लाभ, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइये जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

कर्क

इस राशि की गोचर कुंडली में हंस और मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी होगा। कर्क में शुक्र और गुरु भाग्य स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इस समय भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। करियर में सफलता मिलेगी। मनचाहे ऑफर मिलेंगे। छात्र वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा।

भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कारोबार के लिए यात्रा के योग बनेंगे, जो शुभ साबित हो सकती है।

कन्या

इस राशि के जातकों के लिए पांच राजयोग का बनना अनुकूल साबित होगा। आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की तरक्की होगी। कोई व्यापारिक समझौता हो सकता है। साझेदारी में बिजनेस करने के लिए समय अच्छा है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मिथुन

इस राशि के जातकों के पांच राजयोग अनुकूल साबित होंगे। इस समय शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में उच्च का विराजमान है। शुक्र के साथ गुरु ग्रह भी मौजूद है, जिससे हंस राजयोग बन रहा है। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। पदोन्नति होने के आसार हैं।