Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम की बिगड़ी तबियत, हेलीकॉप्टर से लाया गया भोपाल

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम का स्‍वास्‍थ्‍य अचानक खराब हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरीश गौतम को रीवा जिले के मनगवां में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

गिरीश गौतम की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विशेष हेलीकाप्‍टर रीवा भेजा गया था। इसके जरिए गिरीश गौतम को भोपाल लाया गया है।

रीवा में तबीयत खराब होने के बाद गिरीश गौतम को रीवा के सिविल लाइन बंगले से विशेष एंबुलेंस के माध्‍यम से रीवा एयरपोर्ट पहुंचाया गया। राज्‍य शासन ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में पता चलने पर भोपाल स्‍टेट हैंगर से हेलीकाप्‍टर भेजा ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp