News24you

News you are looking for

Indian Railways: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर मंडल में आठ ट्रेनों को कैंसिल, 10 को री-शेड्यूल किया गया

Indian Railways: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर मंडल में आठ ट्रेनों को कैंसिल, 10 को री-शेड्यूल किया गया
Indian Railways: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर मंडल में आठ ट्रेनों को रद, 10 को री-शेड्यूल, सात को गंतव्य से पहले शुरू और खत्म तथा पांच को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। दरअसल, रायपुर-उरकुरा सेक्शन के मध्य डबल लाइन विद्युतीकृत खंड के बीच कट-कनेक्शन विधि द्वारा रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए गुरुवार की रात नौ बजे से शुक्रवार की सुबह 4.50 बजे तक ब्लाक लिया जाएगा।
रेलवे के अनुसार 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर, 18239 गेवरा रोड-इतवारी एवं 18240 इतवारी-बिलासपुर गाड़ियां रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा-सरोना बाइपास होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगी। रायपुर में उतरने वाले इन ट्रेनों के यात्रियों के लिए रायपुर स्टेशन तक पहुंचाने के लिए उरकुरा स्टेशन पर बस की व्यवस्था की गई है। जिन यात्रियों को रायपुर से इन ट्रेनों से यात्रा करना है, उन्हें उरकुरा से बैठना होगा।
रद होने वाली ट्रेनें
नौ फरवरी : 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
नौ फरवरी : 08718 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
नौ फरवरी : 08725 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल
नौ फरवरी : 08726 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
10 फरवरी : 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल
10 फरवरी: 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
नौ फरवरी : 08277 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल
10 फरवरी : 08278 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल