Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMETechजरा हट केज्ञानराष्ट्रीयविदेश

Aichatbard Google: गूगल ने ChatGPT को टक्कर देने उतारा अपना एआई चैटबॉट ‘बार्ड’, यूजर्स फीडबैक के लिए हुआ जारी

Aichatbard Google: गूगल ने ChatGPT को टक्कर देने उतारा अपना एआई चैटबॉट ‘बार्ड’, यूजर्स फीडबैक के लिए हुआ जारी  अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने एआई चैटबॉट ChatGPT को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। कंपनी इसके लिए अपनी एआई चैटबॉट सर्विस को डेवलप कर रही है। इस चैटबॉट का नाम बार्ड (Bard) है, जिसे फिलहाल यूजर्स के फीडबैक के लिए जारी किया गया है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे सभी के लिए जारी कर सकती है। अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इसकी पुष्टि की है।

जल्द लॉन्च होगा गूगल का एआई चैटबॉट Bard

अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी यूजर्स का फीडबैक लेने के लिए बार्ड नामक एक कन्वर्सेशनल एआई सर्विस को शुरू कर रही है। टेस्टिंग के बाद आने वाले हफ्तों में इसकी सार्वजनिक रिलीज होगी।

LaMDA से लैस होगा बार्ड

ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस बार्ड को LaMDA (लैंग्वेज मॉडल और डायलॉग एप्लिकेशन) से संचालित किया गया है। बता दें कि लैम्डा गूगल का एक एआई चैटबॉट है, जो इंसानों की तरह सोच सकता है। कंपनी ने इसे दो साल पहले ही पेश किया था। पिचाई ने कहा कि कंपनी का नया एआई चैटबॉट बार्ड की क्षमताओं के बारे में कहा कि इसको कंपनी के बड़े लैंग्वेज मॉडल की पावर, बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता के संयोजन से लैस किया जाएगा।

गूगल के सीईओ ने कहा कि बार्ड यूजर्स के फीडबैक और वेब पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ज्ञान प्राप्त करेगा। कंपनी शुरू में LaMDA के हल्के मॉडल वर्जन के साथ टेस्टर के लिए AI सिस्टम को रोल आउट कर रही है। भविष्य के इसके एआई सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।

ChatGPT को देगा टक्कर

कंपनी ने नए एआई चैटबॉट बार्ड को OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने के लिए पेश किया है। बता दें कि चैटजीपीटी टिक टॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म को पछाड़ते हुए इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूजर एप्लिकेशन बन गया है। ChatGPT ने लॉन्च के दो महीने बाद ही जनवरी में 100 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स तक पहुंच बना ली है।

 एंथ्रोपिक में लगाया बड़ा दाव

Google ने हाल ही में Anthropic में 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,299 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश की रिपोर्ट पर Google और Anthropic में से किसी ने टिप्पणी नहीं की है, हालांकि दोनों ने साझेदारी की घोषणा जरूर की है। इस साझेदारी के तहत ChatGPT जैसा एआई टूल तैयार होगा।

कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गूगल ने आज भले ही Anthropic में निवेश किया है लेकिन भविष्य में गूगल इस कंपनी का अधिग्रहण कर सकता है। बता दें कि जनवरी 2021 में एंथ्रोपिक एआई ने ओपनएआई के बेतहाशा लोकप्रिय चैटजीपीटी के प्रतिद्वंद्वी क्लाउड नामक एक नए चैटबॉट का टेस्ट भी किया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp