News24you

News you are looking for

Turkey Earthquake: भीषण तबाही के बीच तुर्की के बाद अब ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Turkey Earthquake: भीषण तबाही के बीच तुर्की के बाद अब ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Turkey Earthquake तुर्की में भीषण तबाही के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह आए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को भी भूकंप का बड़ा झटका तुर्की में महसूस किया गया है। वेबसाइट के अनुसार, यह झटका सुबह करीब पौने नौ बजे दर्ज किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही।

https://twitter.com/kci2013/status/1622703414734995456?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1622703414734995456%7Ctwgr%5Ede095bb96da65f2e61adc4745543e9e96d5604ab%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.naidunia.com%2Fworld-earthquakes-in-turkey-syria-updates-3800-killed-so-far-see-the-horrifying-scene-in-photo-video-8012591

Turkey Earthquak

विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा समाचार के मुताबिक, अब ताईवान में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रेक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 मापी गई है। इस बीच, तुर्की और सीरिया में में कुल मिलाकर 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग अब भी इमारतों के मलबे में दबे हैं। हजारों लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या हर घंटे बढ़ रही है।

दोनों देशों में सोमवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप से दोनों देश दहल उठे। यहीं नहीं, इसके कुछ ही घंटों भीतर 7.6 और 6.0 तीव्रता के दो और भूकंप भी आए।