News24you

News you are looking for

Pm Modi Ratings: फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन और सुनक टॉप 5 से बाहर

Pm Modi Ratings: फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन और सुनक टॉप 5 से बाहर

Pm Modi Ratings: फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन और सुनक टॉप 5 से बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) की वेबसाइट पर जारी सूची में पीएम मोदी 78 फीसदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

पीएम मोदी को दुनिया भर में वयस्कों के बीच सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। इस सूची में दूसरा स्थान मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को मिला है जिन्हें 68 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। जबकि तीसरे स्थान पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति अलैन बेरसेट हैं जिन्हें 62 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। सर्वे के मुताबिक साल 2021 के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।