News24you

News you are looking for

MP के साढ़े 7 लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इसी माह होगा 4%DA का भुगतान

MP के साढ़े 7 लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इसी माह होगा 4%DA का भुगतान

MP के साढ़े 7 लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। MP के सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते DA का लाभ इसी माह अर्थात फरवरी में ही होगा। मतलब बढ़े हुए डीए को प्राप्त करने के लिए मार्च तक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। सभी कर्मचारियों को इसी सप्ताह इसका भुगतान होगा। इसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों को बढ़े हुए भत्ते के देयक कोषालय में लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश सरकार ने 27 जनवरी को सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने के आदेश जारी किए थे। विभाग प्रतिमाह 20 तारीख के बाद वेतन के देयक कोषालय में लगाते हैं ताकि एक तारीख को वेतन मिल जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा 21 जनवरी को की थी, लेकिन इसके आदेश 27 जनवरी को वित्त विभाग ने जारी किए। इसके बाद दो दिन में देयक वापस लेकर नए देयक लगाना संभव नहीं था, इसलिए वित्त विभाग ने निर्णय लिया कि वेतन का भुगतान कर दिया जाए।