कटनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS का विशाल ऐतिहासिक पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। इस ऐतिहासिक स्वरूप में निकले पथ संचलन में हजारों स्वयं सेवकों की सहभागिता थी। स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों की श्रंखला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कटनी के द्वारा पथ संचलन शहर में 2 स्थानों पर एकत्रीकरण के साथ हुआ।

नदी पार सत्यनारायण अग्रहरि के निवास पर स्वागत
निर्मल सत्य गार्डन तथा सेक्रेडहार्ट स्कूल में स्वयं सेवक एकत्रित हुए। इन दोनों स्थानों से पथ संचलन प्रारम्भ हुआ जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर फारेस्टर खेल मैदान पहुंचा।

नन्हे स्वयं सेवकों के साथ विधायक प्रणय पांडे
इस ऐतिहासिक पथ संचलन का नगरवासियों ने जगह जगह फूलों तो कहीं दीपक प्रज्वलित कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में पथ संचलन में स्वयं सेवक शामिल रहे किन्तु अनुशासित कदमताल के साथ पथ संचलन हुआ उसे देख कोई भी बिना प्रशंसा किए नहीं रह सका।

सुभाष चौक में महिला मोर्चा के स्वागत स्थल पर विधायक द्वय संजय पाठक, संदीप जायसवाल
पथसंचलन शुरू होने के दोनो परिसरों में स्वयंसेवकों को संघ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। जिला कार्यवाह अमित कनकने ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संघ विश्व का सबसे बड़ा और अनुशासित संगठन है। संघ की स्थापना डॉ हेडगेवार ने 4 बच्चों को शामिल कर की थी। इस संगठन का उद्देश्य भारत माता को विश्व गुरु बनाना हैं। पथ संचलन से अनुशासित रहकर हम सभी एकता के सूत्र में बंधते हैं।

व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल
कार्यक्रम की शुरुआत में संघ का केशरिया ध्वज लहराया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी स्वयं सेवक फॉरेस्टर प्लेग्राउंड पहुंचे यहां कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रवीण जी गुप्त का उद्बोधन तथा बौद्धिक प्राप्त हुआ। इसके साथ साथ ही स्वयंसेवकों द्वारा विविध प्रदर्शन का कार्यक्रम भी किया गया।

परिवार के साथ पथ संचलन में सचिन तिवारी
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा राष्ट्रीय स्वयं संघ के पथ संचलन का स्वागत किया गया। इसी तरह तमाम स्वयं सेवी संगठन सामाजिक संस्थाओं ने भी जगह जगह पथ संचलन में सहभागी स्वयं सेवकों के स्वागत किया।

स्वागत के लिए वरिष्ठ जन

स्वागत के लिए कतार बद्ध भाजपाजनों की उपस्थिति













