News24you

News you are looking for

Rain Alert MP मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, कोहरे रहेगा पर तापमान भी बढ़ेगा

Rain Alert MP मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, कोहरे रहेगा पर तापमान भी बढ़ेगा

Rain Alert MP मध्यप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। विशेषकर ओडिशा पर बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल रहा है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं। इससे रीवा, सतना जिले में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है, वहीं, कुछ शहरों में कोहरा भी छा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल अभी बने रहेंगे। साथ ही सोमवार से ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों में वर्षा होने की भी संभावना है। ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल संभाग के जिलों में कोहरा, धुंध छाने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान ग्वालियर और रीवा संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक रहा। भोपाल, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य रहा।

नमी की वजह से बादल

मौसम विज्ञान केंद्र  के अनुसार जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। ओडिशा के आसपास एक प्रति चक्रवात मौजूद है। इस मौसम प्रणाली के असर से हवा का रुख दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ आ रही नमी के कारण बादल छाने लगे हैं। शुक्ला के मुताबिक सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।