Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जांच के दौरान 3.7 करोड़ का कैश बरामद

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जांच के दौरान करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कार्गो टर्मिनल पर एक पैकेज की स्कैनिंग के दौरान उसमें कैश होने का संदेह हुआ। जांच में उस पैकेज से 3.7 करोड़ रुपये मूल्य की करेंसी बरामद हुई. पुलिस ने आयकर विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया है और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी गई है। माना जा रहा है कि किसी खास मकसदसे हवाला के जरिए ये नकदी भेजी गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ भी आगे की जांच कर रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोटों की ये गड्डियां किसी कंपनी की थी और दिल्ली से केरल भेजी जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी जानकारी जुटा रही हैं, ताकि पता चल सके कि इसका संबंध देश की सुरक्षा से जुड़े खतरों से तो नहीं है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp