Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 11 बच्चों का चयन, सोमवार को महामहिम देंगी पुरुस्कार

Rashtriya Bal Puraskar 2023: इस वर्ष के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों (PMRBP) के लिए 11 बच्चों का चयन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से संवाद करेंगे।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत करेंगी। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति रहेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया जाता है। बता दें कि पिछले साल 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इस वर्ष जिन बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है, उनमें 6 लड़के और 5 लड़कियां हैं। हर बच्चे को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ 1 लाख रुपए नकद का इनाम दिया जाएगा।

इस वर्ष कला और संस्कृति के लिए 4 बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है। वीरता के लिए 1, नवाचार के लिए 2, समाज सेवा के लिए 1 और खेल में विशिष्ट उपलब्धि के लिए 3 बच्चों का सम्मान किया जाना है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp