News24you

News you are looking for

गर्लफ्रेंड के साथ लूटपाट करने वाले संकल्प का कटनी कनेक्शन?

गर्लफ्रेंड के साथ लूटपाट करने वाले संकल्प का कटनी कनेक्शन?

कटनी ।गर्लफ्रेंड के साथ लूटपाट करने वाले संकल्प का कटनी कनेक्शन? सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के राहतगढ़ वाटरफॉल में गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 7 माह पहले युवक से लूटपाट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी संकल्प जैन निवासी सागर वारदात के बाद से फरार था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर 7500 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुख्य बात यह है कि संकल्प का कटनी कनेक् शन सामने आया है।

आत्मविश्वास ही डर का सबसे बड़ा दुश्मन, परीक्षा के समय हावी न होने दें भय: संदीप जायसवाल

गर्लफ्रेंड के साथ कटनी में ही फरारी काट रहा था संकल्प

पुलिस की मानें तो संकल्प अपनी तथा कथित गर्लफ्रेंड के साथ कटनी में ही फरारी काट रहा था। हालांकि अभी पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि संकल्प जैन ने कटनी में कहां पर यह फरारी काटी। सूत्रों के अनुसार कटनी में वह किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा था। सागर पुलिस ने कटनी पुलिस से इस बारे में पतासाजी के लिए कहा है। उधर पुलिस को यह भी शक है कि इस आरोपी ने कटनी या उसके आसपास भी किसी लूट जैसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया।

लूट की वारदात में लडक़ी के होने से लुटने वाला डर जाता था

पुलिस बीते 7 महीनें में कटनी या उसके आसपास इस तरह की वारदातों की जानकारी जुटा रही है। चूंकि आरोपी लडक़ी के साथ वारदात को अंजाम देता था ऐसे में संभव है कि वारदातों की शिकायत पुलिस तक न पहुंची हो क्योंकि लूट की वारदात में लडक़ी के होने से लुटने वाला डर जाता था। बहरहाल अब सागर और कटनी जिले की पुलिस इन बंटी बबली के बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है। सागर पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संकल्प जैन दिल्ली में छिपा बैठा है।

लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी संकल्प जैन को धर दबोचा

खबर मिलते ही एसपी तरुण नायक ने टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना की। टीम दिल्ली पहुंची। जहां जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली से कटनी फिर कटनी में पता चला कि वह जबलपुर भाग गया है। जिसके बाद टीम जबलपुर पहुंची और लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी संकल्प जैन को धर दबोचा।

आरोपी संकल्प जैन से पूछताछ

आरोपी के कब्जे से लूट में गई सोने की चेन, ब्रेसलेट, मोबाइल कुल कीमत 4 लाख रुपए का सामान बरामद किया। इसके अलावा वारदात में उपयोग किया गया देशी कट्टा भी जब्त किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सागर लाई है। जहां आरोपी संकल्प जैन से पूछताछ की जा रही है।