Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

LIVE Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- एमपी गजब भी है और सजग भी

LIVE Global Investors Summit 2023 Live: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- एमपी गजब भी है और सजग भी फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय फिरोदिया ने कहा कि मेरे उद्योग का मध्यप्रदेश से 35 साल से सम्बंध है। पहले 15 साल परेशानी भरे थे। न सड़क थी न बिजली ठीक से आती थी, लेकिन 20 सालों में काफी बदलाव हुआ है।

LIVE Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- एमपी गजब भी है और सजग भी

मध्यप्रदेश को मॉडल प्रदेश कहा जाना चाहिए: अभय फिरोदिया

यहां का समाज सबको महत्व देता है, जाति का भेदभाव नहीं है। इंदौर को मैंने टूटा फूटा, गंदा भी देखा है, लेकिन यहां की जनता की जनभागीदारी अच्छी है। इस कारण इंदौर आज सफाई में नम्बर वन है। मध्यप्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से सुधरा है। फिरोदिया ने कहा कि मध्यप्रदेश को मॉडल प्रदेश कहा जाना चाहिए।

टाटा संस के चेयरमैन ने कहा…

टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखर ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की बेहतर संभावना हैं। हमने 2010 में इंदौर में टीसीएस का एसईजेड शुरू किया था। टाटा इंटनेशनल काफी पहले से देवास में है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि मध्यप्रदेश को उसकी लोकेशन का भी फायदा मिलता है। इस प्रदेश से कई राज्य जुड़े है। दिल्ली-मुम्बई कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा इस प्रदेश से गुजर रहा है। हमारे ग्रुप का इस प्रदेश से नाता है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की सात यूनिट मध्यप्रदेश में हैं।

तीसरा एविएशन और ऑटो मार्केट है: पीएम मोदी

विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर भी इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं को जन्म दे रहा है। आठ साल में हमने नेशनल हाईवे के निर्माण की स्पीड दोगुनी की है। ऑपरेशनल एयरपोर्ट दोगुने हो चुके हैं। पोर्ट हैंडलिंग कैपेसिटी, टर्नअराउंड सुधरा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लॉजिस्टिक पार्क, एक्सप्रेस वे भारत की पहचान बन रहे हैं। गति शक्ति योजना के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का नेशनल प्लेटफॉर्म है। इस पर अपडेटेड डेटा रहता है। भारत सबसे कम्पीटिटिव लॉजिस्टिक मार्केट के तौर पर पहचान बना रहा है।

नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी भी लागू की है। भारत स्मार्टफोन डेटा, ग्लोबल फिनटेक, आईटी-बीपीएल आउटसोर्सिंग में नंबर वन है। तीसरा एविएशन और ऑटो मार्केट है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सब आशावादी है। ग्लोबल ग्रोथ के लिए यह कितना जरूरी है, आप जानते हैं। भारत गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा रहा है। तेजी से 5जी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इससे हर इंडस्ट्री और कंज्यूमर के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर एआई तक जो भी नए अवसर बन रहे हैं, वह विकास की गति को और तेज करेंगे। इन प्रयासों से ही आज मेक इन इंडिया को नई ताकत मिल रही है। मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में भारत तेजी से विस्तार कर रहा है।

नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़ा एमपी: PM

पीएम ने कहा कि स्थिर, अच्छी नीयत से चलने वाली सरकार विकास को दिशा देती है। देश के लिए हर जरूरी फैसले उतनी ही तेजी से लिए जाते हैं। बीते आठ वर्षों में हमने रिफॉर्म की स्पीड और स्केल को लगातार बढ़ाया है। बैंकिंग सेक्टर में रीकैपिटलाइजेशन, आईबीसी जैसा मॉडर्न रिजॉल्युशन फ्रेमवर्क, जीएसटी जैसा वन नेशन वन टैक्स करना हो, अनेक सेक्टर्स में ऑटोमेटिक रूट से 100% एफडीआई की परमिशन देना हो।

हमने कई सेक्टर को प्राइवेट के लिए खोल दिया है। कम्प्लायंसेस के बोझ को कम करने के लिए राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर अभूतपूर्व प्रयास चल रहे हैं। बीते कुछ समय में करीब 40 हजार कम्प्लायंसेस को हटाया जा चुका है। हाल ही में हमने नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है। इससे मध्यप्रदेश भी जुड़ चुका है। इस सिस्टम से अब तक 50 हजार स्वीकृतियां दी जा चुकी है।

भारत इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन: PM

मोदी ने कहा कि तीन-चार साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। मैकेंजी के सीईओ ने कहा है कि यह न केवल भारत का दशक है, बल्कि शताब्दी है। संस्थाओं और विश्वसनीय आवाजों का भारत पर भरोसा है। आशावादी है। ग्लोबल इन्वेस्टर भी इसी तरह की बातें कर रहे हैं। इंटरनेशनल बैंक ने सर्वे कराया कि ज्यादातर इन्वेस्टर्स भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं। भारत रिकॉर्ड ब्रेकिंग एफडीआई आ रही है।

भारत के प्रति यह आशावाद मजबूत लोकतंत्र, युवा डेमोग्राफी और राजनीतिक स्थिरता की वजह से है। भारत जो फैसले ले रहा है, वह ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दे रहे हैं। हमने संकट में सुधारों का रास्ता लिया है। भारत रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के रास्ते पर है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने इसे गति दी है। इसका परिणाम है कि भारत इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बना हुआ है।

एमपी अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है: PM

PM मोदी ने कहा विकसित भारत के लिए मध्यप्रदेश का महत्व है। आस्था, पर्यटन से एग्रीकल्चर और स्किल डेवलपमेंट तक एमपी अजब भी है और गजब भी है और सजग भी है। मध्यप्रदेश में यह समिट ऐसे समय हो रही है, जब भारत की आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सब विकसित भारत के लिए जुटे हुए हैं। यह हर भारतीय का संकल्प है। आईएमएफ भारत को दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में ब्राइट स्पॉट देख रहा है। वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। ओईसीडी ने कहा है कि जी20- ग्रुप में इस साल भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया संबोधित

ऑडियो प्रॉब्लम की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी का उद्घाटन भाषण शुरू होने में देर हो रही है। जिसके चलते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पहले संबोधित किया। गोयल ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं..मुझे इनॉगरेशन सेशन में भाग लेकर बेहद खुशी हो रही है।

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश इकोनॉमिक टाइगर की तरह आगे बढ़ रहा है। यह इकलौता डायमंड प्रोड्यूसिंग स्टेट है। मध्यप्रदेश भी हमारा एक हीरा है। मुझे पूरा भरोसा है कि मध्यप्रदेश नए-नए अवसरों को उद्योग जगत को आमंत्रण करेगा। पिछले साल मध्यप्रदेश में जीडीपी 20% से बढ़ा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस असाधारण है। मध्यप्रदेश फ्यूचर रेडी है। 20% से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी बना रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन मिशन लॉन्च किया है। मध्यप्रदेश में भी कई सेक्टर में निवेश आने की संभावना है। खासकर ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में।

शक्तिशाली भारत का उदय हो रहा है: सीएम शिवराज सिंह

शिवराज ने कहा कि इंदौर और मध्यप्रदेश ने बाहें फैलाकर आपका स्वागत किया है। हमारा सौभाग्य है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन पहले इस मंच पर थे। आज भी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का वर्चुअल उद्घाटन कर रहे हैं। अतुल्य भारत के अद्भुत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली भारत का उदय हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। मैं आपके साथ मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना चाहता हूं। इसका रोडमैप तैयार है।

साढ़े आठ करोड़ जनता की तरफ से आपका अभिनंदन: CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हमारे साथ अमेरिका से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जुड़े। सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति मंच पर मौजूद हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कृषि एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल जुड़े हैं। आज देश का उद्योग जगत मंच पर विराजमान है। मैं प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ जनता की तरफ से आपका अभिनंदन करता हूं।

प्रवेश न मिलने से नाराज हुए NRI

समिट के लिए सात हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो गए। प्रवासी सम्मेलन के दौरान कई एनआरआई को हॉल में प्रवेश न मिलने से वे नाराज हो गए थे। समिट में बुधवार को हॉल में उधोग जगत से जुड़े लोगों ही मौजूद रहे, इसलिए समिट में स्थानीय उद्योगपति, राजनेताओं के पास काफी कम बनाए गए। गेट पर भी काफी सख्ती की गई।

दीप प्रज्जवलित कर समिट का उद्घाटन

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया।

उद्योग मंत्री ने किया निवेशकों का स्वागत

ग्लोबल इंवेस्टर समिट में शामिल होने के लिए मंच पर आए उधोगपतियों का उधोग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने स्वागत किया। समिट में नादिर गोदरेज, प्रणव अडानी, अभय फिरोदिया, संजय किर्लोस्कर, संजीव बजाज, नोएल टाटा मंच पर पहुंच चुके हैं। समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद वर्चुअली जुड़ेंगे।

सीएम ने निवेशकों से की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 प्रारंभ होने से पहले विभिन्न निवेशकों से पृथक पृथक चर्चा की। मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में सुझावों और प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री चौहान से आज भेंट करने वाले निवेशकों और प्रमुख उद्योगपतियों में अडानी एग्रो आयल एवं गैस के चेयरमैन प्रणव अडानी, एमडी टाटा इंटरनेशनल नोएल टाटा, संजीव पुरी सीएमडी आईटीसी, रेखा मैनन एसएनचर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन निखिल आर. मेसवानी शामिल हैं।

इंदौर में 11 और 12 जनवरी को छटवें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कई विषयों पर 19 समानांतर सत्र होंगे। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इन सत्रों में देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का वर्चुअली शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। शुभारंभ सत्र में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी एवं गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली का संबोधन भी होगा। इस सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का वर्चुअल संबोधन होगा। समिट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संबोधित करेंगे। समिट का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगा।

 

पहले दिन के सत्र

पहले दिन दोपहर 2 बजे से 5 समानांतर सत्र होंगे। यह सत्र एग्रीकल्चर, फूड एण्ड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एण्ड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से टेक्सटाईल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा। समिट के पहले दिन ही शाम 4:00 से 5:30 बजे तक आई.टी., पर्यटन, लॉजिस्टिक एण्ड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इन्फ्रा-स्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट विषय पर सत्र होंगे। विशेष सत्र ऑटो मोबाइल एण्ड ऑटो कम्पोनेंट विषय पर होगा। यह सत्र शाम 4:30 से 6:00 बजे के बीच होगा।

दूसरे दिन के सत्र

समिट के दूसरे दिन निवेश के विभिन्न विषय पर सत्र होंगे। सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे के बीच मध्यप्रदेश से निर्यात की संभावनाएं, सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिये वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्यप्रदेश कम्प्लीट बिजनेस सॉल्यूशन और इंडिया तथा इज़राइल, यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर चर्चा होगी। इसी दिन दोपहर 12:15 बजे से अगले समानांतर सत्र होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत की पांच ट्रिलियन की इकॉनामी में मध्यप्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्यप्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी। दूसरे दिन दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के बीच विशेष सत्र में मध्यप्रदेश में स्टार्ट-अप के लिये अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। ग्लोबल इनवेस्टर समिट का समापन सत्र दूसरे दिन 12 जनवरी को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3:00 बजे से होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp