Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडविदेश

Golden Globes 2023 RRR फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

Golden Globes 2023 LIVE UPDATES: लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड मिला है। संगीतकार एमएम कीरवणी ने ट्रॉफी ग्रहण की। गाने को एमएम कीरवणी ने कंपोज किया है। चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने गाने को अपनी आवाज दी है। एसएस राजामौली की सुपर हिट फिल्म RRR को इस साल के गोल्डन ग्लोब की दो श्रेणियों में नामांकित किया गया था। यहां पढ़िए Golden Globes 2023 LIVE UPDATES

एसएस राजामौली, राम चरण, जूनियर एनटीआर और एमएम कीरवणीलॉस एंजिल्स में मौजूद हैं। चारों ने समारोह से पहले लॉस एंजिल्स के चीनी थिएटर में मीडिया से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। निर्देशक पिछले कुछ महीनों से लॉस एंजिल्स में हैं और यहां RRR के ऑस्कर अभियान में भाग ले रहे हैं।

 

बेस्ट पिक्चर- एनिमेटेड: गिलरमो डेल टोरो की फिल्म पिनोकियो

 

बेस्ट एक्ट्रेस- मोशन पिक्चर (म्यूजिकल/कॉमेडी): मिशेल यो को एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वंस के लिए

 

बेस्ट एक्टर- मोशन पिक्चर: कॉलिन फेरल को द बैनशीस ऑफ इनिशेरिन के लिए

 

बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस- म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज: क्विंटा ब्रूनसन को टेलीविजन सीरीज ‘एबॉट एलिमेंटरी’ के लिए

 

बेस्ट टेलीविजन एक्टर- म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज: जेरेमी एलन व्हाइड को ‘द बेयर’ के लिए
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड: जूलिया गार्नर

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp