Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडरहस्य रोमांच

Hritik Roshan ki Shadi Sba Se: फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक? सबा आजाद संग इस दिन लेंगे सात फेरे

Hritik Roshan ki Shadi Sba Se: फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक? सबा आजाद संग इस दिन लेंगे सात फेरे  बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में अपने बेस्ट फेज में हैं। जल्द ही ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म फाइटर की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड इस साल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से शादी करने की तैयारी में हैं। सबा को लेकर ऋतिक रोशन का परिवार भी काफी खुश है, क्योंकि उन्हें लगता है कि सबा अभिनेता के लिए बिल्कुल सही रहेंगी।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद को अक्सर ही साथ में देखा जाता है। दोनों कभी पार्टी करते, तो कभी छुट्टियों का आनंद लेते नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं और ऐसे में अब खबरें सामने आने लगी हैं कि ऋतिक और सबा जल्द शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

ऋतिक रोशन का परिवार भी सबा और उनके इस रिश्ते से काफी खुश है। इतना ही नहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और बेटे भी सबा के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के करीबी ने उनकी शादी की बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि ऋतिक और सबा दोनों ही अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इसमें कोई जल्दी नहीं है। इस साल के आखिर तक चीजें बेहतर हो जाएंगी और दोनों शादी के बारे में प्लानिंग करेंगे।

अभी दोनों ही अपने काम को लेकर व्यस्त हैं और ऐसे में वह शादी के समय परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। साथ ही शादी के बाद वेकेशन पर जाएंगे। शादी बिल्कुल भी भव्य नहीं होगी और सुजैन खान सहित केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp