News24you

News you are looking for

IRCTC Swadesh Darshan Train रीवा से जबलपुर, रानी कमलापति एवं इंदौर स्टेशनों से होते हुए जाएगी पर्यटन ट्रेन

Train Ticket Booking: 7 ज्योतिर्लिंग, द्वारका और शिर्डी की सैर कराएगी स्वदेश दर्शन ट्रेन, भोपाल से गुजरेगी, जानिए कैसे कराएं बुकिंग

IRCTC Swadesh Darshan Train तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 26 मार्च को रीवा से सात ज्योतिर्लिंगों के साथ द्वारिका, शिर्डी एवं स्टैच्यू आफ यूनिटी की यात्रा पर रवाना होगी। यह ट्रेन रीवा के अलावा जबलपुर, रानी कमलापति (हबीबगंज) एवं इंदौर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

जानकारी के अनुसार, 10 रातें और 11 दिनों की इस यात्रा में द्वारिका, सोमनाथ, नासिक, शिर्डी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे एवं वड़ोदरा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 21,400 रुपये प्रति व्यक्ति (स्टैंडर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन सहित नान एसी होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय भ्रमण के लिए टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। संपूर्ण यात्रा में कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।