News24you

News you are looking for

School Closed पर सरकार का फैसला, 5 डिग्री पहुंचे न्यूनतम तापमान तो तत्काल कर दें स्कूलों की छुट्टी

school-close in mp

School Closed: पर सरकार ने बड़ा निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के सात जिलों में मंगलवार को शीतल दिन और तीन जिलों में तीव्र शीतल दिन रहा है। बुधवार को कई जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। जिसे देखते हुए राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को स्कूलों का समय बदलने और जहां पांच डिग्री से कम तापमान आए, वहां प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद करने का निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि राज्य स्तर से निर्धारित परीक्षाएं तय समय पर आयोजित की जाएंगी।

तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए कई जिलों से जिला शिक्षा अधिकारियों ने शासन से मार्गदर्शन मांगा था। जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को यह निर्देश जारी किए हैं।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर, दमोह, जबलपुर, सागर, धार, गुना, रायसेन जिले में मंगलवार को शीतल दिन रहा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम रहा है। वहीं सतना, भोपाल और छतरपुर जिले में मंगलवार को तीव्र शीतल दिन रहा है। यहां दिन का तापतान सामान्य से छह डिग्री कम रहा है