Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयविदेश

उज्बेकिस्तान ने लगाया आरोप भारत में बनी सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत

Made In India Syrup: उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि डॉक-मैक्स नामक एक भारतीय दवा कंपनी की बनाई खांसी की दवा पीने के बाद वहां 18 बच्चों की मौत हो गई है। दवा पिलाई जाने के बाद बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उनकी जान चली गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मामले का संज्ञान लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डब्ल्यूएचओ उज़्बेकिस्तान में स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में है और आगे की जांच में सहायता करने के लिए तैयार है। भारत सरकार या दवा निर्माता कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp