Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Covid-19 4th Wave LIVE Update: कोरोना पर सरकार ने किया अलर्ट, तो भड़के कांग्रेसी नेता, पढ़िए बयानबाजी

Covid-19 4th Wave: चीन और जापान में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। चीन में खासतौर पर हालात बेकाबू बताए जा रहे हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। राज्यों को गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।

ताजा खबर यह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के संबंध में राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों नेताओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। लोग मास्क लगाएं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। साथ ही अनुरोध किया गया है कि यदि देश में कोरोना के कारण हालात बिगड़ते हैं तो कुछ समय के लिए यात्रा को रोक भी दिया जाए।

महाराष्ट्र सरकार भी हरकत में आ गई है। विधानसभा में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र में कोविड की स्थिति की निगरानी के लिए हम केंद्र के साथ समन्वय में एक समिति / टास्क फोर्स बनाएंगे। बता दें, कोरोना की शुरुआत लहरों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हालात बिगड़े थे।

स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके कारण भाजपा और मोदी सरकार डर गई है। यही कारण है कि यात्रा को रोकने के लिए कोरोना महामारी का डर दिखाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, अगर सरकार कोई प्रोटोकॉल लाती है, तो हम उसका पालन करेंगे। संसद चल ​​रही है, लेकिन हमें कोविड से संबंधित कोई प्रोटोकॉल नहीं दिख रहा है।

मनीष तिवारी की मांग, चीन से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगे

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य मनीष तिवारी ने मांग की है कि चीन से आने वाली सभी फ्लाइट्स को रोक दिया जाना चाहिए। बकौल मनीष तिवारी, चीन में कोरोना के कारण हालात फिर बिगड़ गए हैं। अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में स्पाइक को देखते हुए और एक नए घातक संस्करण के उभरने की संभावना को देखते हुए भारत को COVID-19 प्रोटोकॉल को फिर से शुरू करने पर विचार करना चाहिए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp