News24you

News you are looking for

Amit Shaah अरे..! गुजरात में अमित शाह भी जीते हैं एक लाख वोट से

Amit Shaah अरे..! गुजरात में अमित शाह भी जीते हैं एक लाख वोट से

Amit Shaah गुजरात के रिजल्ट पर आपका ध्यान जा रहा हो यो एक ऐसी सीट भी चर्चा में है जहां बीजेपी के अमित शाह ने जीत दर्ज की वो भी एक लाख वोट से। यह सीट एलिसब्रिज सीट है यहां पर जीत दर्ज करने वाले अमित शाह देश के गृह मंत्री अमित शाह नहीं हैं. एलिसब्रिज विधानसभा सीट जीतने वाले BJP प्रत्याशी, अमितभाई पोपटलाल शाह हैं. मीडिया  की रिपोर्टके मुताबिक अमितभाई पोपटलाल शाह अहमदाबाद के मेयर रह चुके हैं.

अमित शाह को कितने वोट मिले?

सुबह वोटों की गिनती शुरू होते ही एलिसब्रिज विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी अमित शाह को बढ़त मिलने लगी थी. अमित शाह को कुल 1,19,323 वोट मिले हैं.

वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के भीखुभाई हरगोविंदभाई दवे को महज 14,527 वोट मिले हैं. यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार पारस रुपेशकुमार शाह के खाते में 9,467 वोट आए. इस सीट पर कुल 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था.

एलिसब्रिज सीट गुजरात के अहमदाबाद जिले में आती है. इस सीट पर BJP साल 1995 से जीतती आ रही है. पिछले विधानसभा चुनाव (2017) में यहां BJP की ओर से राकेश शाह जीते थे. उन्हें कुल 1,16,811 वोट मिले थे. राकेश शाह ने दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के विजयकुमार रतिलाल दवे को 85, 205 मतों के अंतर से हराया था.