Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीयविदेश

Padma Bhushan to Google CEO Sundar Pichai: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित

Padma Bhushan to Sundar Pichai भारतीय राजदूत तरणजीत एस संधू ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई को पद्म भूषण भेंट किया एवं उसे श्री पिचाई को लगाया। इस दौरान वातावरण काफी हर्षित था।

मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा

इस मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत एस संधू ने कहा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी को मजबूत करती है। संबंधों, वैश्विक नवाचार में भारतीय प्रतिभा के योगदान की पुष्टि करता है।

भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं

पिचाई ने कहा, मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं। भारत मेरा एक हिस्सा है, और मैं गूगल और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की उम्मीद करता हूं, क्योंकि हम प्रौद्योगिकी के लाभ लाने के लिए मिलकर काम करते हैं। पिचाई ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ रखता हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं एक ऐसे परिवार में पला-बढ़ा, जिसने सीखने और ज्ञान को संजोया।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं इसे अपने साथ रखता हूं। भारतीय-अमेरिकी पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 50 वर्षीय पिचाई को शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में उनके करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp