News24you

News you are looking for

MR ने महिला की चाय में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म किया फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा

MR ने महिला की चाय में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म किया फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा

एक MR (दवा प्रतिनिधि) ने 40 वर्षीय महिला की चाय में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। मामला भोपाल का है।

भोपाल के कोलार इलाके की एक कॉलोनी में महिला रहती है। इसी कॉलोनी में रहने वाले सुरेन्द्र माथुर नाम के व्यक्ति से महिला और उसके पति की पहचान थी। दोनों परिवारों की सालों से पहचान है जिसके कारण उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना था। सुरेंद्र का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है।

पिछले साल जुलाई के महीने में एक दिन महिला किसी काम से सुरेन्द के घर पहुंची तो उस समय सुरेन्द्र घर में अकेला था। उसने महिला को चाय बनाकर दी। चाय में उसने नशीला पदार्थ मिला दिया था। जिसके कारण चाय पीते ही वह बेसुध हो गई। इसी अवस्था में उसने महिला के साथ ज्यादती की तथा उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला को जब होश आया तो सुरेन्द्र ने उसे अश्लील वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी कुछ बात बताई तो वह वीडियो वायरल कर महिला को बदनाम कर देगा।

उसकी इस धमकी से महिला डर गई तथा उसने अपने पति अथवा किसी को भी कुछ नहीं बताया। महिला की इसी चुप्पी का फायदा उठाते हुए उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। एक साल तक वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। परेशान होकर उसने आखिरकार अपने पति को पूरी बात बताई तथा सोमवार को थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करता है।