News24you

News you are looking for

Road Accident जबलपुर में बड़ा हादसा: बाइक सवारों को बस ने रौंदा, 3 युवकों की मौत

accident

Road Accident जबलपुर में नागपुर से रीवा की तरफ जा रही बस ने तिलवारा थाना की जोधपुर चौराहे पर बाइक सवार तीन युवकों को को जोरदार टक्कर मारी तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

तिलवारा थाना पुलिस ने बस को जप्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक देर रात मंडी से मटर बेचकर अपने गांव जा रहे थे उसी दौरान सामने से आ रही बस ने तीनों युवकों को रौंद दिया।

चरगंवा थाना की दूल्हा खेड़ा गांव में रहने वाले सुम्मी ठाकुर, सुनील गौड़ और नन्हे ठाकुर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना हुई है वहां पर आए दिन हादसे होते हैं।