Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOME

3 तलाक, हलाला और शोषण की दर्दनाक कहानी : तवे से जलाया, तलाक देकर भाई से कराया हलाला

3 तलाक, हलाला और शोषण की दर्दनाक कहानी : तवे से जलाया, तलाक देकर भाई से हलाला कराया। शाहजहांपुर में चौक कोतवाली के एक मोहल्ले की महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में अपने भाई से हलाला कराया।

अप्राकृतिक संबंध बनाए

महिला ने बताया कि उसकी शादी बरेली के थाना फरीदपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शौहर ने उसकी बिना मर्जी के अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2021 को उसे जान से मारने का प्रयास किया। गरम पानी सिर में डाला और तवा जांघ पर लगाया।

उसका बायां हाथ भी तोड़ दिया। उसने अगले दिन अपने मायके वालों को फोन पर पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद शौहर ने तीन तलाक दे दिया। फरीदपुर के एक मौलाना से उसके शौहर ने कहा कि वह पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता है। तब मौलवी ने ससुर, सास और ननद के सामने पति के भाई से हलाला के लिए निकाह करा दिया।

पुलिस ने नहीं सुनी

महिला ने बताया कि अब उसका नया शौहर तलाक नहीं दे रहा है। शौहर भी शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता के थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं सुनी। तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp