Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Urfi Bold Dress: उर्फी ने पहनी दो हाथों वाली पोशाक, खतरनाक एक्सपेरिमेंट से ट्रोलर का शिकार

Urfi Bold Dress: उर्फी ने पहनी दो हाथों वाली पोशाक, खतरनाक एक्सपेरिमेंट से ट्रोलर का शिकार  इस बार उनकी बॉडी के टॉप पोर्शन पर कोई कपड़ा नहीं है बस हाथों से कवर किया है। यह भी खुलासा हो गया कि हाथ किसके हैं।

उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने खतरनाक एक्सपेरिमेंट के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह टॉपलेस हैं। उन्होंने टॉप एरिया कवर करने के लिए दो हाथ लगा रखे हैं। इस वीडियो पर उर्फी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग उनकी क्रिएटिविटी पर हैरत भी जता रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है, उर्फी जावेद पहले भी आउटफिट्स के साथ बोल्ड एक्सपेरिमेंट्स करती रही हैं। वैसे कैप्शन में उर्फी ने हिंट भी दे दी है कि ये हाथ किसके हैं।

पता चल गया किसके थे हाथ

उर्फी जावेद ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बॉडी को कपड़ों के बजाय हाथों से कवर किया है। उर्फी ने कैप्शन में लिखा है, हेल्पिंग हैंड्स। साथ में हेल्प करने वाले को क्रेडिट भी दिया है। यह नाम है श्वेता श्री। जो शायद उर्फी की दोस्त हैं। श्वेता ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने हाथ लगाए हैं और वीडियो शेयर होने से पहले हिंट किया है कि कुछ क्रेजी आने वाला है। इस एक्सपेरिमेंट पर उर्फी को मिले-जुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं।

कुछ लोगों ने की तरफदारी

एक फॉलोअर का कमेंट है शरम कर लो कुछ। एक और कमेंट है, कोई कुछ भी बोले आप उसपे फोकस मत करना लोगों का काम ही होता है बोलना। एक और ने लिखा है, उनकी बॉडी है वो चाहे कुछ भी करे अपनी बॉडी के साथ उनको प्रॉब्लम नहीं है तो आप लोग क्यों इतने गंदे कमेंट्स करते हो।

बताया था क्यों करती हैं ये सब

उर्फी पहले बता चुकी हैं कि ऐसे पोस्ट्स डालना उनका पैसे कमाने का जरिया है। हालांकि अपने इन एक्सपेरिमेंट्स की वजह से वह हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने की बात पर उर्फी ने हाल ही में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में रेप करने वाले नहीं पकड़े जा रहे और वह क्या पहनती हैं क्या नहीं पहनती इसको लेकर मुद्दा बनाया जा रहा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp