News24you

News you are looking for

Bypolls results 2022: 7 में से 4 सीटों पर भाजपा को जीत लगभग तय, कांग्रेस को एक भी नहीं

BJP Chunav Muslim Policy

Bypolls results 2022

उप चुनाव में भाजपा को फायदा हुआ हर। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जारी चुनावी घमासान के बीच देश की सियासत के लिए रविवार का दिन अहम रहा। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।

अब तक के रुझानों और नतीजों के मुताबिक, भाजपा ने शानदार प्रदर्शन दिया है। 7 में से 4 सीटों पर भाजपा को जीत मिलती दिख रही है। हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को विजयी घोषित कर दिया गया है। वहीं बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी की महिला प्रत्याशी ने भाजपा की महिला प्रत्याशी को हरा दिया है। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रीय दलों जैसे तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), समाजवादी पार्टी (SP) और बीजू जनता दल (BJD) के बीच मुकाबला था।

बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा के साथ ही, महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व), हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर के चुनाव परिणाम पर देश की नजर रही। इन सीटोें पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था। इन सात सीटों पर उपचुनाव से पहले भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो जबकि शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थी।