News24you

News you are looking for

LIVE Bypolls results 2022: 6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव, BJP 3, कांग्रेस 0, RJD 2 पर आगे

Himachal हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 7 मंत्री पिछड़े

LIVE Bypolls results 2022: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती हो रही है। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रीय दलों जैसे तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), समाजवादी पार्टी (SP) और बीजू जनता दल (BJD) के बीच मुकाबला है। बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा के साथ ही, महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व), हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर के चुनाव परिणाम पर देश की नजर है। इन सीटोें पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था। इन सात सीटों पर उपचुनाव से पहले भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो जबकि शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थी।

सभी 7 सीटों की स्थिति 
1. मोकामा (बिहार): RJD आगे
2. गोपालगंज (बिहार): RJD आगे
3. अंधेरी पूर्व (महाराष्ट्र): शिवसेना (उद्धव गुट) आगे
4. आदमपुर (हरियाणा): भाजपा आगे
5. गोला गोकर्णनाथ (यूपी): भाजपा आगे
6. मुनुगोड़े (तेलंगाना): TRS आगे