News24you

News you are looking for

Instagram को लेकर कुछ तकनीकी खामी, कई के एकाउंट सस्पेंड, कई लॉगिन नहीं हो रहे

Instagram को लेकर कुछ तकनीकी खामी, कई के एकाउंट सस्पेंड, कई लॉगिन नहीं हो रहे

Instagram को लेकर आज कुछ तकनीकी खामी सामने आई। इसके चलते यूजर्स अपने अकाउंट को लॉग इन नहीं कर पाए। कई यूजर्स ने दावा किया कि उनके अकाउंट्स बिना किसी सूचना, चेतावनी के सस्‍पैंड कर दिए गए। इसके बाद ट्विटर पर इंस्‍टाग्राम डाउन भी ट्रेंड हुआ। ऐसा भी प्रतीत होता है कि प्रभावित यूजर्स ‘निर्णय से असहमत’ ऑप्‍शन पर क्लिक करने के बावजूद अपने खाते को रीट्रीव करने में असमर्थ हैं। सभी Instagram यूजर्स प्रभावित नहीं हुए हैं।

अन्य मेटा-स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और मैसेंजर बिना किसी गड़बड़ के काम कर रहे हैं। डाउनडेक्टर, आउटेज ट्रैकर से पता चलता है कि भारत और अन्य देशों में कई इंस्टाग्राम यूजर्स लॉगिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जबकि अन्य “सर्वर कनेक्शन” से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस बीच मेटा ने स्वीकार किया है कि यह एक सर्वर-साइड समस्या है, और कंपनी इस मामले को देख रही है।