News24you

News you are looking for

7th Pay Commission कर्मचारियों को तीन महीने का DA एर‍ियर म‍िलना शुरू, आई मोटी रकम, ऐसा है सैलरी का पूरा चार्ट

7th Pay Commission Big Update: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा 18 महीने का DA

7th Pay Commission कर्मचारियों को तीन महीने का DA एर‍ियर  का भुगतान शुरू हो गया है। इस बार महंगाई भत्‍ते में 4 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी की गई है. यह 34 प्रत‍िशत से बढ़कर 38 प्रत‍िशत हो गया है. कर्मचारियों को भी 38 फीसदी की दर से ही DA का भुगतान क‍िया जा रहा है.

अगला महंगाई कितना बढ़ेगा?

अगले महंगाई भत्ते की घोषणा संभवत: मार्च 2023 में होगी. इसे 1 जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि इस महंगाई भत्‍ते में होने वाली बढ़ोरतरी 3 से 5 प्रत‍िशत की होगी. इंडस्ट्रियल महंगाई के आंकड़े से पता चलेगा कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा. अभी जुलाई और अगस्त के नंबर आए हैं. जुलाई तक AICPI इंडेक्स 130.2 पर पहुंच चुका है.

चार्ट में महंगाई भत्‍ते की बढ़ोतरी का द‍िखाया गया

लेवल-2 में 19900 रुपए की बेसिक सैलरी से लेकर 63200 रुपए की बेसिक सैलरी के अनुपात में महंगाई भत्ते के भुगतान को दिखाया गया है. लेवल-3 में 21700 रुपए से लेकर 69100 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का चार्ट दिया गया है. वहीं, लेवल-4 में 25500 रुपए से लेकर 81100 रुपए की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को दिखाया है.

DA Chart DA Chart 7th Pay Commission कर्मचारियों को तीन महीने का DA एर‍ियर म‍िलना शुरू, आई मोटी रकम, ऐसा है सैलरी का पूरा चार्ट DA Chart

सितंबर में ऐलान होने के कारण लाखों कर्मचारियों को तीन महीने का DA एर‍ियर म‍िला है. कुछ कर्मचारियों को भुगतान सितंबर की सैलरी में हो गया है. जबक‍ि कुछ का भुगतान अक्टूबर की सैलरी में होगा.