Death Live Caught On Camera बीते कुछ समय से ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे जिसमे मौत को लोग सामने देख रहे हैं अब एक और वीडियो सामने आया जो मौत का लाइव वीडियो कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।
वैसे सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाये ये किसी को पता नहीं होता। एक ऐसा ही वीडियो आया जिसे देखकर हर कोई दुखी। दरअसल एक युवक की नाचते-नाचते मौत हो गई।
मामला गुजरात (Gujrat) के दाहोद का है जब एक युवक गरबा करते-करते जमीन पर गिरा और उसकी जिंदगी ख़त्म हो गई। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही पल में उसकी जान निकल गई।
लाइफस्टाइल में तेजी से आ रहे बदलाव से तनाव, नींद की कमी, पौष्टिक भोजन न लेना और व्यायाम न करना कम उम्र के लोगों में दिल के दौरे का कारण बन रहा है।
इस पूरी घटना से हर कोई शोक में डूब गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर काफी दुखी है।
अभी हाल में ही गणेश पंडाल में नाचते हुए एक कलाकार की मौत हो गई थी । इस पूरी घटना से हर कोई शोक में डूब गया था । स्थानीय मीडिया की माने तो पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का बताया जा रहा था ।













