News24you

News you are looking for

Vaishali Takkar टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने प्रेम प्रसंग के चलते लगाई फांसी

Vaishali Takkar टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने प्रेम प्रसंग के चलते लगाई फांसी

Vaishali Takkar छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर निवासी एक टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भिजवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी का है। कई सालों से इंदौर में रह रही टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार वैशाली टककर स्टार+ के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, से शुरुआत की थी और इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था। जिससे यह बहुत फेमस हो गई थी। अभी तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इसके साथ ही पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है।