News24you

News you are looking for

Health Insurance For Mental Illness मेंटल हेल्थ से जुड़े मामलों को इंश्योरेंस कव्हर कर सकता है, जानिए

Health Insurance For Mental Illness कोरोना माहमारी के कारण पिछले कुछ सालों में भारत में मेंटल हेल्थ से जुड़े मामलों में काफी इजाफा हुआ है।  ऐसी इंश्योरेंस के बारे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या हैल्थ इंश्योरेंस  मेंटल हेल्थ से जुड़े खर्चों को कवर कर पाएंगे?

अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस कवर में मेंटल हेल्थ को भी शामिल कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। पहला उसमें हॉस्पिटलाइजेशन कवर होना चाहिए। दूसरा ओपीडी भी कवर होनी चाहिए। इसका फायदा यह होगा कि आप हॉस्पिटल में दिखाने जाते हैं, तो आपके सभी खर्चें इंश्योरेंस में कवर होंगे।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से मेंटल हेल्थ को इंश्योरेंस में कवर नहीं किया जाता था। लेकिन अब इस ट्रेंड में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है और कई हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के द्वारा अब इसे इंश्योरेंस पॉलिसियों में शामिल किया जाने लगा है। बता दें, ये बदलाव भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के निर्देशों के बाद आना शुरू हुआ है, जिसमें इंश्योरेंस कंपनियों से मेंटल हेल्थ को इंश्योरेंस पॉलिसियों में शामिल करने के लिए कहा गया था।