News24you

News you are looking for

MP School Teacher Vacancy अभ्यर्थियों की दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब इस तारीख तक कर सकते हैं सबमिट

CM Rise School : सीएम राइज स्कूलों से जुड़ेंगे नजदीकी स्कूल, शिक्षा विभाग का निर्णय

MP School Teacher Vacancy मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के तहत अभ्यार्थी 16 अक्टूबर तक अपलोड कर सकेंगे दस्तावेज पूर्व में यह तिथि 10 अक्टूबर 2022 निर्धारित थी।आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने तिथि वृद्धि संबंधी सूचना जारी की।

आदेश के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती हेतु पत्र क्रमांक /PA / आयुक्त / 4UCR / 81/2022 दिनांक 29.9.2022 से विज्ञापन जारी किया गया है। दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 10.10.2022 से बढाकर 16.10.2022 की जाती है। पात्रता धारी सर्व संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अभ्यर्थी एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर उच्च माध्यमिक शिक्षक हेतु दिनांक 16.10.2022 तक अनिवार्यतः दस्तावेज अपलोड करें।

नोट- 30.12.2019 के विज्ञापन के आधार पर ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने दस्तावज अपलोड कर सत्यापन कराया था किन्तु मेरिट कम में जिनकी नियुक्ति / joining नहीं हुई है उन सभी अभ्यर्थियों को पुनः दस्तावेज अपलोड कराना अनिवार्य होगा।