News24you

News you are looking for

MP में दीपावली पर DA बढ़ाने की तैयारी, आज फैसला, 7.5 लाख कर्मचारियों को एरियर भी देगी शिवराज सरकार

7th Pay Commission Update

MP DA कर्मचारियों के बढ़े हुए मंहगाई भत्ते DA का भुगतान अक्टूबर पेड टू नवंबर की सैलरी में किया जाएगा, लेकिन दिवाली 24 अक्टूबर को है, इसलिए यह भी विचार किया जा रहा है कि कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का भुगतान त्योहार के पहले यानी अक्टूबर में ही कर दिया जाए। अंतिम निर्णय आज 11 अक्टूबर के बाद लिया जाना है।

MP के 7.5 लाख कर्मचारियों को एरियर देगी सरकार। मतलब मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों की ये दिवाली उत्साह से मनेगी। राज्य सराकर 4% महंगाई भत्ता (DA) देने की तैयारी कर रही है।

यानी 12 महीने में MP के वर्कर्स का DA 22% से बढ़कर 38% हो जाएगा। केंद्र सरकार ने भी इसी महीने अपने वर्कर्स का DA 4% बढ़ाकर 38% कर दिया है।

कर्मचारियों और अधिकारियों को कितना फायदा होगा
4 प्रतिशत DA की बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। इसमें कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए और अफसरों को 8558 रुपए तक का फायदा होगा। साथ ही 3 महीने के एरियर की कर्मचारियों की न्यूनतम राशि 1860 रुपए और अधिकतम अफसरों की 34232 रुपए उनके GPF (जनरल प्रोविडेंट फंड) अकाउंट में डाली जा सकती है।