Bharat Jodo Yatra रविवार को कर्नाटक में यात्रा का तीसरा दिन रहा। कर्नाटक में यात्रा के तीसरे दिन मैसूर में राहुल गांधी का कुछ अलग अंदाज देखने को मिला है। राहुल गांधी भारी बारिश में सभा को संबोधित करते दिखे। तेज बारिश में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो भी सामने आया है। राहुल गांधी के इस वीडियो ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार की यादें ताज कर दी।
साल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एनसीपी चीफ शरद पवार सतारा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बीच में बारिश आ गई। 79 साल के शरद पवार बारिश होने के बाद भी पीछे नहीं हटे और मंच पर खड़े होकर सभा को संबोधित करते हैं। यहां तक कि उन्होंने छाता लेने से भी मना कर दिया था













