MP Free Laptop Yojana 2022: MP के 91 हजार विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25 हजार रुपये की राशि का वितरण आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे।
MP के 91 हजार विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25 हजार रुपये की राशि मिलेगी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यह राशि आज को दोपहर 12 बजे लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वितरित करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार और जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री मीना सिंह भी उपस्थित रहेंगी। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी, जिन्होंने 12वीं कक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रत्येक संभाग से मंडल की प्रावीण्य सूची से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दो-दो विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप 25 हजार रुपये का चेक और समूह चित्र भी देंगे।













