News24you

News you are looking for

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ने के बाद जानिए अब हर माह कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

7th Pay Allowance 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी पर फैसला जल्‍द

7th Pay Commission: DA बढ़ने के बाद अब सभी कर्मचारियों के मन मे सवाल है कि हर माह कितनी सैलरी बढ़कर आएगी। यहां जानिए पूरा गणित

मोदी सरकार ने नवरात्र में करोड़ों केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यूनियन कैबनेट ने आज बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत से 38 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले के बाद करीबन 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू होगा।

इससे पहले 3 फीसदी बढ़ाया गया था महंगाई भत्ता

आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब DA Hike का ऐलान किया गया है। इससे पहले इस साल जनवरी 2022 के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा पहले ही किया जा चुका है। सरकार की तरफ से साल भर में दो बार डीए में इजाफे का ऐलान किया जाता है।

जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब 4 पर्सेंट DA Hike होने के बाद यह 38 प्रतिशत हो गया है। यानी अगर किसी कर्मचारी की मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो उसका टोटल डीए 6,840 रुपये होगा।

यानी की अब मंथली 720 रुपये का फायदा होगा। वहीं, अगर किसी की मैक्सिमम बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है। 34 पर्सेंट के हिसाब से मौजूदा महंगाई भत्ता 19346 रुपये हुआ तो 38 फीसदी DA होने पर यह बढ़कर 21,622 रुपये हो गया। यानी अब मंथली सैलरी 21,622-19,346= 2260 रुपये हो गया। अगर सालाना हिसाब से देखा जाय तो यह 2260 X12= 27,120 रुपये बनता है।