News24you

News you are looking for

Murder In Jabalpur घर से निकले युवक की मिली लाश

deth body

Murder In Jabalpur कूम्ही सतधारा मझगवां में देर रात अज्ञात बदमाशों ने मोटर साइकल सवार युवक आशीष चौधरी की पत्थर पटककर हत्या कर दी.

आज सुबह जब ग्रामीणों ने आशीष को खून से लथपथ मृत हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए. आशीष की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते परिजनों सहित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है.

 पुलिस के अनुसार देवरी निवासी आशीष चौधरी उम्र 30 वर्ष घर में कहकर निकला कि जरुरी काम से जा रहा है. जब वह कूम्ही सतधारा से आगे बढ़ रहा था. इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने रोककर आशीष के सिर व चेहरे पर पत्थर पटककर हत्या कर दी.

इधर देर रात तक आशीष के घर न आने से पिता नरोत्तम चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्य परेशान हो गए. उन्होने अपने स्तर पर रात भर तलाश की लेकिन आशीष का कहीं पता नहीं चल सका. यहां तक कि आशीष को मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया था. आज सुबह देवरी गांव से कुछ दूर कूम्ही-सतधारा गांव में कुछ लोगों ने आशीष को खून से लथपथ मृत हालत में देखा तो घबरा गए. यह खबर परिजनों सहित गांव के अन्य लोगों को लगी, जिसपर सभी पहुंच गए. आशीष के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, कुछ दूरी पर रक्तरंजित पत्थर पड़ा रहा.